Posts

मैं मेंहंदी

Image
मैं इक निकी जी पत्ती  खोरे केडे बूते दी  उड़ के पई सी  धरती ते  सुक के तीला  हो जाणा सी  ख़ाक हो जाणा सी  मिट्टी नाल  रब्ब ने आके चुकया  पीसया वटयाँ  नाल  दर्द दी हूक उठी भावें  पर गीली होके  खिली सी  मैं  रब्ब ने ही खोरे हत्थां ते  रख दित्ता  फुल  ते बूट्यां नाल  लाल निकल आई  हाँ ! मैं मैहन्दी जे सी  खोरे उसे बूटे दी 

की होंदी ए आज़ादी

Image
रब्ब जी ! दसो ना सानू की होंदी ए आज़ादी कि  चिड़िया नू दे दो पंख या कि  पंखा नू दे दो आसमान रब्ब जी! दसो ना सानू की होंदी ए आज़ादी कि वगा दो दरिया ज़मी ते या कि  दरिया नू दे दो समंदर रब्ब जी ! दसो ना सानू की होंदी ए आज़ादी कि दिल विच पा दयो रूह या कि तन चौ कर दो मुक्त रूह

एक पंजाबी कविता

Image
इक दिल सी टूट्या भजया लहू विच भिजया सुइयां नाल भेदया धाग्या नाल छिलया रब्ब  ने आके हत्था नाल चुक्या मारियाँ फूँका हौले-हौले अथ्रुआ नाल सी दीतिया सारियाँ सीणा चुक के ला लिता  अपणे दिल नाल पंजाबी कविता 

वो सतरंगी स्वेटर

Image
2006 में हम लद्दाख गए तो यह सोचा नहीं था कि वो मेरी निटिंग का ऐतिहासिक ट्रिप बन जाएगा | मैं हमेशा की तरह अपनी उन सलाई तो लेकर ही गयी थी | वहाँ एक दिन बाज़ार में इन्द्रधनुषी स्वेटर देखा कर मन मचल गया | पास जाकर देखा तो हाथ का बना हुआ था | मैंने उन की दूकान की खोज की | वोव ! वहातो वही सात रंग के उन थी | मैंने झट से इ ली | और घर पहुंचाते ही सबसे पहले आस्था का स्वेटर बनाया जो सबको बेहद पसंद आया | अब मुझे इश्वर की कृपा का नहीं मालूम था कि २००८ में स्पंदन आया | और फिर क्या था मैंने उस बची हुई लद्दाखी ऊन का स्वेटर बनाया | हुड वाला यह स्वेटर मेरे लिए अमूल्य था | जो बाद में बिंदिया पत्रिका में प्रकाशित हुआ |

पूसी कैट

Image
खिलौना बनानेका यह पहला अनुभव तो नहीं था | बरसो पहले यानी करीबी २५ साल पहले एक टेडी बार बनाया था | पर उसकी फोटो नहीं है मेरे पास | इस बार पूसी कैट बना कर फिर से शुरुआत की | गोल सलाई पर जुराब की तरह बुनते हुए नीचे से शुरू किया | गर्दन पर फंदे घटाए ,चहरे पर कुछ फंदे घटाए और कानों के लिए दो हिस्सों में बाँट दिया | पूंछ को अलग से बुनकर जोड़ा | मूंछे और आँखे कढाई करके उकेरी | लो रूई भर कर तैयार हमारी पूसी कैट |

कश्मीरी कली

Image
अपने बेटी आस्था का मैं ऐसा स्वेटर बनाना चाहती थी जो कशमीर के फिरन का लुक दे | उसके किनारों पर और गले पर स्लीव्ज़ पर भी कुछ छोटा-छोटा डिजाइन हो | आस्था छोटी थी इस लिए मैंने लाल रंग चुना और उसे ऑफ़ व्हाईट कलर से छोटी कैरी बनाई | लम्बे कुरते में साइड जेब के लिए भी जगह छोडी |गले के बीच पत्ती के साइड में कैरी भी बनाई और बटन भी लगाए फिर उसके नीचे पाजामे भी बुनी | इसका काफ़ी हिस्सा मुम्बई की ट्रेन में और चौपाटी बीच पर बुना गया जब मैं राजभाषा की बैठक में मुम्बई गई थी | आस्था ने जब इसे पहना तो वो जेब में हाथ डालकर इठला गई | छोटी सी गुडिया कश्मीरी कली से कम नहीं लगा रही थी |

डॉल के स्वेटर पर डॉल

Image
मेरी भतीजी प्रकृति बिलकुल डॉल जैसी लगती है | जब उसका स्वेटर बनाना था तो समझ में नही आ रहा था कि क्या डिजाइन बनाऊँ | फिर एकदम से आइडिया क्लिक हुआ कि क्यों ना डॉल ही बना ली जाए | कलर भी सोफ्ट चुने डॉल की तरह | पहले मैंने ग्राफ पर डॉल बनाई फिर उसे क्रोस से भरा और उन सलाई से उसके स्वेटर पर डॉल बना डाली | आखिर डॉल का स्वेटर जो था |