ट्यूनिक लुक


यह गोल्डन येल्लो ऐ शेप फ्राक बनाने की संकल्पना थी | साथ ही मैं उसे ऐसा लुक देना चाहती थी कि वो ट्यूनिक का लुक भी दे | ट्यूनिक और पुलोवर अगर अलग हो तो ऊनी कपड़ा मोटा हो जाता है | इसलिए मैंने सामने नेक पर और स्लीव्ज़ में क्रीम रंग से लाइन बुन दी ताकि यह अलग लुक दे |
करीब १५० फन्दों से शुरू करके कुछ दूरी पर एक एक फंदा घटाया है | बार्डर पर ट्विन बर्ड का फिगर बनाया है | कोई भी फिगर लिया जा सकता है |कंधे घटाने के साथ ही बीच से क्रीम रंग से वी शेप में बुना है | आपकी बिटिया इठला उठेगी यह यूनीक ड्रेस पहन कर जैसे मेरी बिटिया |

Comments