Posts

दिला देगा मोक्ष मुझे

Image
मैं पाताल लोक में डूब रही थी मछलियों के डर से दुबक रही थी खा जाएंगी  किसी भी वक्त मगरमच्छ सी दुनिया निगल लेगी समूचा मुझे कि वो देवदूत सा  ले आया घसीट कर जमीन पर  फूली हैं सांसे मेरी भरा है पानी  मेरे फेफड़ों में उम्मीद है बचा ही लेगा मुझको मरने से वो   मैं धरती के जंगलों में  भटक रही थी जानवरो के भय से दुबक रही थी झाड़ियों के पीछे खा ही जाएगी सिंह सी दुनिया किसी भी वक्त उधेड़ देगी देह मेरी कि वो देवदूत सा  उड़ा लाया है आसमान में जहाँ विचर रही हूँ हवा सी मैं उम्मीद है दिला ही  देगा  मोक्ष मुझे ले जाएगा  ब्रह्मांड के पार वो !

मत करो विलाप

Image
मत करो विलाप ए स्त्रियों ! कि विलापने से कांपती है धरती दरकता है आसमान   भी कि सुख और दुख दो पाले हैं ज़िन्दगी के खेलने दो ना उन्हें ही कबड्डी आने दो दुखों को सुख के पाले टांग छुड़ा कर भाग ही जाएंगे अपने पाले या दबोच लिये जाएंगे सुखों की भीड़ में मत करो विलाप ए स्त्रियों ! कि गरजने दो बादलों को ही बरसने दो भिगोने दो धरती को कि जीवन और मृत्यु के बीच एक महीन रेखा ही तो है मिटकर मोक्ष ही तो पाना है फिर से जीवन में आना है कि विलापने से पसरती है नकारात्मक उर्जा कि उसी विलाप को बना लो बाँध और झोंक दो जीवन में मत करो विलाप ए स्त्रियों ! कि विलापने से नहीं बदलेगी जून तुम्हारी कि मोड़ दो  धाराओं को अपने ही पक्ष में बिखेर दो रंग अपने ही जीवन में अपने आस-पास उगा दो फूल चुग लो कंकर कि तुम्हारी कईं पीढियों को एक भी कंकर ना चुभ पाये और फूलों के रास्ते रंग भरी ...
Image
ओ प्रेम ! जन्मा ही कहाँ है अभी तू मेरे कोख से कि कैसे कहूँ तुझे जन्मदिन मुबारक दुबका पड़ा है अब भी मेरी कोख में सहमा-सहमा सा कि कैसे चूमूँ माथा तेरा चूस रहा है अब भी आँवल से कतरा कतरा लहू मेरा कि कैसे पोषूँ धवल से नहीं जन्मना है तुझे इस कलयुगी दुनिया में ले चले मुझे कोई ब्रह्माण्ड के उस पार !
Image
आने दो   बेटियों   को धरती पर आने दो   बेटियों   को धरती पर मत   बजाना   थाली चाहे वरना कौन बजाएगा थालियाँ कांसे की अपने भाई भतीजो के जन्म पर आने दो बेटियों को धरती पर मत गाना मंगल गीत चाहे वरना कौन गाएगा गीत अपने वीरों की शादी में आने दो बेटियों को धरती पर मत   देना कोई विश्वास उन्हें वरना   कैसे होंगे दर्ज अदालत में घरेलू हिंसा के मामले आने दो बेटियों   धरती पर मत देना कोई आशीर्वाद उन्हें वरना कौन देगा गालियाँ माँ-बहन के नाम पर           आने दो बेटियों को धरती पर मत देना दान-दहेज़ उन्हें वरना कैसे जलाई जाएँगी बेटियाँ पराए लोगों के बीच आने दो बेटियों को धरती पर पनपने दो भ्रूण उनके वरना कौन धारण करेगा तुम्हारे बेटों के भ्रूण                                    ...

सृष्टि बोस्टन और मफलर

Image
जब मुझे खबर मिली कि मेरी बेटी सृष्टि बोस्टन से चलकर अम्बिकापुर से केवल दो दिन के लिये आने वाली है तो मुझे समझ मे नही आ रहा था कि उसके लिये क्या गिफ्ट जुटाऊँ । फिर मुझे आइडिया सूझा कि हाथ से  एक मफलर बुन कर दे दूँ । उधेड़ बुन में दिन निकलते जा रहे थे । अनत: ऊन खरीदी गई ऑफ वाइट रंग की  और दूसरा रंग ग्रे लिया गया । पर दिन कम थे सो मैंने क्रोशिये से बुनने का फैसला किया । उसे कुछ अलग रूप देने के लिये किनारे सलाइयों से बुने और उस पर नाम उकेर दिया सृष्टि । दूसरे तरफ बॉस्टन तीसरी और चौथी तरफ एम.आई टी. | एक हफ्ता उसके आने में शेष था और मेरी उंगलियाँ तेजी से चल रही थी । आखिर बन ही गया मफलर । सबसे खुशी की बात यह थी कि उसे पसन्द आया । बॉस्टन जाकर उसने मु झे अपने  जन्मदिन पर कहा –“ माँ ! आज आपका बुना मफलर पहन कर जा रही हूँ ” मुझे लगा मेरा बुनना सार्थक हो गया |
Image
यात्रा-संस्मरण साइकिलों का शहर है बर्लिन जर्मन जाने के प्रति जितना उत्साह और उत्सुकता थी उसने मुझे जर्मन यात्रा के दौरान दुगुना बन कर मुझे रोमांच से भरपूर सराबोर कर दिया था। पहली विदेश यात्रा …. वो भी यूरोप की ….. उस पर बेटी सृष्टि के सेमिनार में बुलावा वैसे भी किसी रोमांच से कम नहीं था उस पर दिल्ली   एयरपोर्ट से एम्सटर्डम एयरपोर्ट तक की हवाई यात्रा.... एम्सटर्डम एयरपोर्ट पर लम्बी कदमताल करके बर्लिन के लिए छोटे एयरक्राफ्ट से प्रस्थान ने हमारे रोमांच में इज़ाफा ही किया था । पर ये रोमांच कदम दर कदम बढता ही जाएगा इसका मुझे अन्दाज़ ही नहीं था । बर्लिन एयरपोर्ट पर पहुँचते ही हमने चारों दिशाओं में नज़र घुमाई तो मैं और सृष्टि एक दूसरे को देखकर मुस्कुराए । अपनी मंज़िल तक पहुँचने के लिए हमने बस ली । सब कुछ नया-नया लग रहा था । एक मोड़ पर एक युवती साइकिल पर दिखी । मेरी आँखें आश्चर्य से फैल गई । विदेशी चकाचौंध में साइकिल का क्या काम ? मैं खुद से ही बात कर रही थी । पर ज्यों-ज्यों हमारी बस शहर की दूरियाँ नापती जा रही थी साईकिल के नज़ारों में इज़ाफा होता जा र...

tum tab aaye

Image
तुम तब आए !                                                                                                              ज़िन्दगी की राह पर                                                        बुहारते हुए कांटे                ...